1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मर्स के 14 नए मामले सामने आए

मर्स के 14 नए मामले सामने आए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2015 11:35 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 11:48 am IST

 सियोल: दक्षिण कोरिया में मर्स से मरने वाले की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मर्स से मरने वालों की संख्या बढकर 14 हो गई है। तथा 12 नए मामले भी सामने आए है।

मर्स से संक्रमित 12 नए मरीज भी इलाज के लिए आए हैं जिसके बाद इस भयावह वायरस से संक्रमित कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। इस वायरस से संक्रमित लोगों में से 60 लोग सैमसंग मेडिकल सेंटर में इस बीमारी की चपेट में आए थे। यह अस्पातल सोल के बड़े अस्पतालों में से एक है।

मर्स से संक्रमित पहले मरीज का 20 मई को पता चला था जब वह सउदी अरब से लौट कर आया था। 68 वर्षीय यह बुजुर्ग चार चिकित्सा केंद्रों में गया और अन्य मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को उससे संक्रमण हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश