1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद बोला ईरान- अमेरिका में लड़ाई करने का ‘साहस’ नहीं

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद बोला ईरान- अमेरिका में लड़ाई करने का ‘साहस’ नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 03:44 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान बदला लेगा तो अमेरिका अपनी नयी तकनीकों वाले सैन्य उपकरणों का बिना किसी झिझक इस्तेमाल करेगा। 

Iran America War- India TV Hindi
 Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei (Representational Image) Image Source : AP

तेहरान। ईरान की सेना प्रमुख ने रविवार को कहा कि अमेरिका में लड़ाई शुरू करने का ‘‘साहस’’ ही नहीं है। ईरान की सरकारी संवाद समिति आईआरएनए ने मेजर जनरल अब्दुलरहमान मौसावी के हवाले से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिकियों ने 52 स्थलों पर हमला करने की जो धमकी दी है, उनमें वह लड़ाई ‘‘शुरू करने का साहस है’’। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में 52 स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी थी, जिसके संदर्भ में मौसावी ने यह बयान दिया।

ट्रंप ने कहा था- अमेरिका पर हुआ अटैक तो ईरान पर होगा अब तक का सबसे भीषण हमला

इसस पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान अपने शीर्ष जनरल के मारे जाने का बदला लेने के लिए अमेरिका पर हमला करता है तो उसके खिलाफ उनका देश अब तक का सबसे भीषण हमला करेगा । उन्होंने ट्वीट किया, “यदि वे फिर से हमला करते हैं तो हम ईरान पर अबतक का सबसे भीषण हमला करेंगे।’’ ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा अगर ईरान बदला लेगा तो अमेरिका अपनी नयी तकनीकों वाले सैन्य उपकरणों का बिना किसी झिझक इस्तेमाल करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश