1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान ने कहा, किम जोंग-उन और शी के बीच मुलाकात की सारी जानकारी दे चीन

जापान ने कहा, किम जोंग-उन और शी के बीच मुलाकात की सारी जानकारी दे चीन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 04:27 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को चीन से उत्तर कोरिया के नेता किंम जोंग-उन की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा।

japan said china give all information about the meeting...- India TV Hindi
japan said china give all information about the meeting between Kim Jong-un and xi  

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को चीन से उत्तर कोरिया के नेता किंम जोंग-उन की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी संसद में एक भाषण के दौरान आबे ने कहा, "हम चीन से पूरा स्पष्टीकरण प्राप्त करना चाहते हैं।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जापान पूरी रुचि के साथ गोपनीय यात्रा की जानकारी जुटा रहा है व इसका विश्लेषण कर रहा है। (धरती पर इस दिन गिरेगा चीन का स्पेस स्टेशन, 38 शहरों पर सबसे ज्यादा खतरा )

चीन व उत्तर कोरिया ने बुधवार को कहा कि किम जोंग उन रविवार व बुधवार के बीच बीजिंग में थे और उन्होंने शी जिनपिंग से मुलाकात की। इससे उत्तर कोरिया की एक बख्तरबंद ट्रेन के बीजिंग जाने व शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की अटकलों की पुष्टि हुई। दोनों देशों की आधिकारिक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, किम का दौरा व शी से मुलाकात कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने व शी को उत्तर कोरिया आमंत्रित करने के लिए था। किम के 2011 में सत्ता में आने के बाद यह पहला विदेशी दौरा है।

दोनों नेताओं ने दक्षिण कोरिया व अमेरिका के साथ आगामी शिखर सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की। आबे ने उत्तर कोरिया के बातचीत में शामिल होने की इच्छा की सराहना की और अपनी सरकार के उत्तर कोरिया को लेकर रुख पर जोर दिया जिसमें प्योंगयांग को अपने परमाणु व मिसाइल कार्यक्रमों को पूरी तरह से छोड़ने पर जोर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश