1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टरों पर सरकार ने उठाया सख्त कदम, निलंबित कर दिए लाइसेंस

दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टरों पर सरकार ने उठाया सख्त कदम, निलंबित कर दिए लाइसेंस

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 04, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 03:48 pm IST

दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। इस कारण दक्षिण कोरिया की सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए इन जूनियर डॉक्टरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

हड़ताल करते दक्षिण कोरिया के जूनियर डॉक्टर्स।- India TV Hindi
हड़ताल करते दक्षिण कोरिया के जूनियर डॉक्टर्स। Image Source : FILE

South Korea: दक्षिण कोरिया जहां पड़ोसी देश उत्तर कोरिया की आक्रामक नीतियों के कारण सुरक्षा को लेकर परेशान है। वहीं दूसरी ओर वह उसके देश के डॉक्टरों की लगातार हड़ताल को लेकर भी चिंतित है। दक्षिण कोरिया में हजारों डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। इस डॉक्टरों की हड़ताल के कारण चिकित्सा कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए दक्षिण कोरिया सरकार ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। इस कड़े कदम के चलते दक्षिण कोरिया ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के लाइसेंस निलंबित करने का सख्त कदम उठाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरियाई सरकार ने हड़ताल कर रहे हजारों जूनियर डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस निलंबित करने के लिए सोमवार को कदम उठाने शुरू किए। ये डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म करने के लिए सरकार द्वारा तय की गई समयसीमा के बाद भी प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे अस्पताल के कामकाज पर गंभीर असर पड़ा है।

9 हजार जूनियर डॉक्टर दो सप्ताह से कर रहे हड़ताल 

मेडिकल स्कूल में दाखिलों की संख्या में वृद्धि करने की मांग को लेकर करीब 9,000 मेडिकल प्रशिक्षु और रेजीडेंट डॉक्टर दो सप्ताह से हड़ताल कर रहे हैं। उनकी इस हड़ताल से सैकड़ों सर्जरी और अन्य उपचारों में देरी हो रही है तथा इससे देश की चिकित्सा सेवा पर बोझ बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। उप स्वास्थ्य मंत्री पार्क मिन-सू ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोमवार को अधिकारियों को हड़ताल कर रहे चिकित्सकों की अनुपस्थिति की औपचारिक रूप से पुष्टि करने के लिए कई अस्पतालों में भेजा गया।

तीन महीने के लिए ​सस्पेंड किए लाइसेंस

इसके बाद सरकार ने कम से कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश