1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्माइल हानिया और हिजबुल्ला के टॉप कमांडर की हत्या, बदले हालात में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इस्माइल हानिया और हिजबुल्ला के टॉप कमांडर की हत्या, बदले हालात में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

 Published : Aug 01, 2024 08:14 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 08:14 am IST

लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारतीय नागरिकों के आपातकालीन फोन नंबर और एक ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

Indian Embassy in Beirut issues travel advisory- India TV Hindi
Indian Embassy in Beirut issues travel advisory Image Source : FILE REUTERS

Indian Embassy in Beirut Issues Travel Advisory: ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या। बेरूत में हिजबुल्ला के टॉप कमांडर की हत्या। इन घटनाओं के बाद भारत माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है। ऐसे में तमाम देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत भी सतर्क है और लेबनान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल हैं। 

नागरिकों को दी गई सलाह

भारत ने लेबनान में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने और वहां की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। लेबनान के बेरूत में भारतीय दूतावास ने सोमवार को देश में भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और एंबेसी के संपर्क में रहने की सलाह दी है। दूतावास ने लेबनान में भारतीय नागरिकों के लिए एक आपातकालीन फोन नंबर और एक ईमेल आईडी जारी की है।  

ईमेल आईडी और फोन नंबर जारी

भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम को देखते हुए लेबनान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों और लेबनान की यात्रा का प्लान बनाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह सावधानी बरतें और अपने ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in  या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। 

यह भी पढ़ें:

इस्माइल हानिया की हत्या के बाद कौन होगा हमास का नया 'बॉस', जानिए किसके नाम की है चर्चा

वायनाड हादसे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जताया दुख, PM मोदी को भेजा शोक संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश