1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल ने गाजा पर बरपाया कहर, हमले में 40 लोगों की हुई मौत; 60 घायल

इजराइल ने गाजा पर बरपाया कहर, हमले में 40 लोगों की हुई मौत; 60 घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 10, 2024 10:21 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 10:26 am IST

इजराइल की सेना ने एक बार फिर से गाजा में हमला किया है। इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इजराइली हमले में 40 लोगों की मौत।- India TV Hindi
इजराइली हमले में 40 लोगों की मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

यरुशलम: इजराइल ने एक बार फिर गाजा पट्टी के लोगों पर जोरदार हमला किया है। इस हमले में गाजा पट्टी के 40 आम लोगों की मौत हो गई है, वहीं 60 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। हालांकि इजराइल की सेना ने इस बारे में अभी कोई विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इजराइल का कहना है कि उनकी तरफ से आतंकवादियों को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इसमें ऐसे आतंकवादियों को चिन्हित किया गया था, जो कमान और नियंत्रण केंद्र के भीतर काम कर रहे थे। 

फलस्तीनियों ने ली थी शरण

दरअसल, गाजा पट्टी में एक इलाके पर इजराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में 60 अन्य घायल भी हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इजराइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है। फलस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से हमले में मारे गए लोगों की संख्या बताई। खान यूनिस के पश्चिम में तटीय मवासी में हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। 

आतंकियों पर निशाना साधने का दावा

हालांकि इजराइली सेना ने इसे मानवीय क्षेत्र के रूप में नामित किया है। इजराइली सेना ने हमले के बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि हमला ‘‘हमास के शीर्ष आतंकवादियों को निशाना बनाने’’ के इरादे से किया गया, जो कमान एवं नियंत्रण केंद्र के भीतर काम कर रहे थे। हमास ने खबरों में एक बयान में इस बात से इनकार किया, हालांकि इजराइल लंबे समय से हमास और अन्य आतंकवादियों पर नागरिक आबादी वाले इलाकों में छिपे होने का आरोप लगाता रहा है। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

चीन और रूस के इस कदम से उड़ सकती है अमेरिका की नींद, जानिए क्या करने वाले हैं दोनों देश

खाड़ी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई EAM जयशंकर की अहम बैठकें, जानिए बड़ी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश