1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फोर्ब्स की शीर्ष 50 कंपनियों में 10 भारतीय

फोर्ब्स की शीर्ष 50 कंपनियों में 10 भारतीय

 Written By: IANS
 Published : Jul 23, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 05:06 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी कारोबार पत्रिका 'फोर्ब्स' ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कारोबार करने वाली शीर्ष 50 कंपनियों की सूची जारी की है, जिसमें दस कंपनियों के साथ लगातार पांचवें साल दूसरे पायदान पर रहा है।

इस सूची में सबसे बड़ी कंपनी चीन की टेनकेंट है, जिसका बाजार मूल्य 176.5 अरब डॉलर है। इस सूची में भारत की कंपनियां 10 कंपनियों के साथ लगातार पांचवें साल दूसरे पायदान पर रही हैं। चार कंपनियों के साथ दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर है। इस सूची में फिलिपींस, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर प्रत्येक देश की दो कंपनियां और ताइवान, जापान और इंडोनेशिया की एक-एक कंपनियां हैं। इस सूची में शामिल भारतीय कंपनियां- अरबिंदो फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, ल्युपिन, मदरसन सूमी सिस्टम्स, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और टाइटन हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश