1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन उपग्रह प्रक्षेपित करने के करीब, 10 अरब डॉलर करेगी खर्च

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन उपग्रह प्रक्षेपित करने के करीब, 10 अरब डॉलर करेगी खर्च

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 11:22 pm IST

ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन अपना उपग्रह प्रक्षेपित करने के करीब पहुंच गयी है। कंपनी को सरकार से 3,200 से अधिक उपग्रह कक्षा में छोड़ने की अनुमति मिल गयी है। 

Amazon investing 10 billion dollar to compete against SpaceX in satellite broadband- India TV Hindi
Amazon investing 10 billion dollar to compete against SpaceX in satellite broadband Image Source : INDIA TV

न्यूयॉर्क। ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन अपना उपग्रह प्रक्षेपित करने के करीब पहुंच गयी है। कंपनी को सरकार से 3,200 से अधिक उपग्रह कक्षा में छोड़ने की अनुमति मिल गयी है। यह उपग्रह धरती पर इंटरनेट सेवाओं को बढ़ाने में मदद करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये उपग्रह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध करा सकते हैं। ये उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचा सकते हैं, जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। यह अमेजन के लिए एक नया कारोबार भी बन सकता है कि वह लोगों और कंपनियों को इंटरनेट सेवा की बिक्री करे। 

कंपनी के कार्यकारी डेव लिंप ने एक लिखित बयान में कहा कि उन्होंने ऐसी कई बातें सुनी हैं कि घर पर भरोसेमंद इंटरनेट नहीं होने की वजह से लोग अपने ऑफिस का काम या स्कूल की पढ़ाई ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। अमेजन इस पहल पर 10 अरब डॉलर खर्च करेगी। कंपनी ने इसे ‘प्रोजेक्ट कुइपर’ नाम दिया है। इसी के साथ वह रेडमंड वाशिंगटन में एक अनुसंधान केंद्र खोलने जा रही है, जहां इन उपग्रहों को विकसित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश