1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 15 साल की उम्र दोस्त का सिर काटकर धड़ से किया था अलग, कोर्ट ने दी 30 साल की कैद

15 साल की उम्र दोस्त का सिर काटकर धड़ से किया था अलग, कोर्ट ने दी 30 साल की कैद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 06:48 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 06:51 am IST

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक शख्स को अपने सहपाठी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

US teen sentenced to life in prison for beheading classmate...- India TV Hindi
US teen sentenced to life in prison for beheading classmate in Massachusetts | AP Representational

वॉशिंगटन: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक शख्स को अपने सहपाठी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसाचुसेट्स के एक किशोर मैथ्यू बोर्गेस को करीब 3 साल पहले उसके सहपाठी ली पॉलिनो की हत्या का दोषी पाया गया। जज ने इस गुनाह के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हैरानी की बात यह है कि बोर्गेस तब महज 15 साल का था जब उसने पॉलिनो का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया था। जज हेलेन कजानजियान ने मंगलवार को लॉरेंस के 18 वर्षीय मैथ्यू बोर्गेस को आजीवन कारावास की 2 सजाएं सुनाईं।

जेल में बिताने होंगे 30 साल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कजानजियान ने कहा, ‘ऐसी कोई सजा नहीं है जिससे मैं ली पॉलिनो को वापस ला सकूं, या फिर यह उन सवालों के जवाब दे कि यह कैसे हुआ कि एक 15 वर्षीय लड़का इस तरह से एक दोस्त को कैसे मार सकता है।’ आरोपी बोर्गेस को जब हथकड़ी बांधकर अदालत में लाया गया तो उसके चेहरे पर कोई स्पष्ट भाव नहीं दिखे। बोर्गेस जोकि हत्या के समय महज 15 साल का था, उसे लगातार 2 आजीवन कारावास की सजा भुगतनी होगी। वह 30 साल बाद ही पैरोल पर जेल से बाहर आ पाएगा। ​

US teen sentenced to life in prison for beheading classmate in Massachusetts
मैथ्यू बोर्गेस ने अपने सहपाठी को अपनी प्रेमिका के साथ समय बिताने के लिए मार डाला था | AP

अदालत में मौजूद थे पॉलिनो के दोस्त
पॉलिनो के कई दोस्त और परिवार मंगलवार को अदालत में मौजूद थे, जिन्होंने काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, जो पॉलिनो के चेहरे की छवि को प्रदर्शित कर रहे थे। बोर्गेस के वकील एडवर्ड हेडन ने यह तर्क देते हुए कि हत्या के समय बोर्गेस एक बच्चा था और उसके पुनर्वास की संभावना है, इसलिए उसे 25 साल बाद पैरोल की संभावना मिलनी चाहिए। हेडन ने कहा, ‘वह अपना जीवन बदल सकता है।’ पॉलिनो की मां मैनुएल विलोरिया मंगलवार को मैथ्यू बोर्गेस की सजा सुनाए जाने के दौरान जज को संबोधित करते हुए रो पड़ीं।
US teen sentenced to life in prison for beheading classmate in Massachusetts
बोर्गेस की प्रेमिका के साथ समय बिताने की कीमत पॉलिनो को जान देकर चुकानी पड़ी | AP

यह था हत्या का कारण
मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि बोर्गेस को जलन हुई, क्योंकि पॉलिनो ने उसकी प्रेमिका के साथ समय बिताया था। अभियोजकों ने कहा कि बोर्गेस ने पॉलिनो को घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया और फिर अन्य किशोर उसे लेकर गए जिन्होंने उसे लूटा और फिर बोर्गेस ने उसकी हत्या कर दी। मेडिकल परीक्षकों ने पॉलिनो के शरीर पर 76 घाव पाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश