1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, यैलो लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आईं मिहिका

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, यैलो लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आईं मिहिका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 05:07 pm IST

एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें मिहिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, यैलो लुक में बेहद खूबसूरत नजर- India TV Hindi
  राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, यैलो लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं मिहिका Image Source : INSTAGRAM/PELLITHORANAM

साउथ के फेमस एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज से 8 अगस्त को शादी करने वाले हैं। जिसका तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं इसके अलावा दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें मिहिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मिहिका बजाज के लुक की बात करें तो उन्होंने हल्दी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर आंनद कालरा द्वारा डिजाइन किया हुआ यैलो कलर का लहंगा चुनरी पहना। 

पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये पांच काम, फिर देखें कमाल

 मिहिका ने हल्दी सेरेमनी में सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक अपनाया। उन्होंने यैलो कलर के लहंगा के साथ सिल्क फेब्रिक चोली के साथ डबल शेड्स का दुपट्टा कैरी किया। जिसमें किनारों में कशीदाकारी कढ़ाई की गई है।

मिहिका ने इस लुक के साथ सीशैल (कौड़ी) की बनी हुई ज्लैवरी पहनी। जो उनके लुक को बेहतरीन बनाने के साथ-साथ काफी शुभ भी मानी जाती है। मिहिका ने सीशैल (कौड़ी) से बनी हुई माथा पट्टी, हैवी ईयररिंग्स के साथ हाथों में कौड़ी से बना हुई कंगन और अंगूठी पहनी। 

रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं विद्या बालन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

वहीं मेकअप की बात करें तो मिहिका ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड शेड में पिंक लिपस्टिक, आईलाइनर और काजल के साथ अपने लुक को पूरा किया।  

वहीं अभिनेता राणा दग्गुबाती के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ धोती पहनी। इस लुक में वह काफी हैंडसम नजर आए। आपको बता दें कि धोती दक्षिण भारत की पारंपिक पोशाक है।

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए लगाएं प्याज का रस, जानिए लगाने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल