1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Shani Rashi Parivartan 2022: इस साल शनिदेव बदलेंगे अपनी राशि, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Shani Rashi Parivartan 2022: इस साल शनिदेव बदलेंगे अपनी राशि, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2021 12:00 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 12:56 pm IST

शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

shani rashi parivartan 2022 - India TV Hindi
shani rashi parivartan 2022  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
  • धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

नए साल में शनि एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे और इस साल अप्रैल में शनि अपनी ही मकर राशि में स्वग्रही हो जाएंगे। ढाई साल में घर बदलने वाले शनि ने जनवरी 2020 में अपनी राशि बदली थी और साल 2022 के अप्रैल माह में शनि स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सभी राशियों पर शनि के राशि परिवर्तन का असर दिखेगा। कुछ को लाभ होगा तो कुछ राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।  इसी समय से मीन राशि के जातक साढ़े साती के प्रभाव में आ जाएंगे और उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। 

मकर राशि के जातकों पर शनि की महादशा का आखिरी चरण शुरू होगा और इन लोगों को इस दौरान आर्थिक मामलों में ध्यान रखने के साथ साथ शनि की शांति के उपाय करने चाहिए।

हेल्थ राशिफल 2022: नए साल में कैसा रहेगा स्वास्थ्य? पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों पर शनि की महादशा का दूसरा चरण शुरू होगा। क्योंकि ये राशि शनि की स्वग्रही राशि है इसलिए इसे शनि की शांति और शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए ताकि शनिदेव प्रसन्न होकर इन्हें शुभ फल दें।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए इस साल शनिदेव शुभ फल लेकर आ रहे हैं। शनिदेव इस राशि के दशम भाव में स्थापित होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा करेंगे। इस दौरान नौकरी में सफलता, आर्थिक उन्नति और नेतृत्व क्षमता के योग बनेंगे।

वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए शनिदेव इस साल बहुत कुछ अच्छा लेकर आ रहे हैं। वर्ष 2022 में वृषभ राशि के लिए भाग्य और राज्य के कारक शनि देव मकर राशि मे रहकर भी शुभ फल प्रदान करेंगे। इससे वृषभ राशि के भाग्य वर्धक कार्यो में सफलता मिलेगी। संपति के साथ साथ पराक्रम ,सम्मान, और यश में वृद्धि का भी संयोग बन रहा है।

2022 के वास्तु टिप्स: घर ले आइए ये भाग्यशाली चीजें, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन की कमी

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिदेव अष्टम एवं भाग्य के कारक होकर अष्ठम भाव मे स्वगृही गोचर करेंगे और ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दिक्कतों के अलावा पारिवारिक खर्च में इजाफा होगा। 

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि सप्तम एवं अष्टम के कारक ग्रह होकर सप्तम भाव मे स्वगृही होकर गोचर कर रहे हैं और ऐसे में व्यवसायिक गठबंधन लाभकारी साबित होंगे। नई योजनाएं बनेंगी लेकिन भाग्य में बीचबीच में अवरोध पैदा होने की संभावना बन रही है। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के  लिए शनि देव षष्टेश एवं सप्तमेश होकर षष्ट भाव मे स्वगृही होकर विद्यमान रहेंगे। इस दौरान  सिंह लग्न के लिए रोग,कर्ज मुक्ति एवं शत्रुओं को पराजित करने के लिए माहौल पैदा होगा। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इस साल शनिदेव उच्च फल प्रदायक ग्रह के रूप में साबित होंगे। शनिदेव इस साल धनु राशि के धन भाव में बैठे हैं और इस वजह से इस साल धनु लग्न के लोगो को धन के नए स्रोत मिलेंगे। 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव लग्न भावस्थ होकर प्रभाव स्थापित करेंगे। इस दौरान मनोबल उच्च का बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सामाजिक, पद प्रतिष्ठा में भी बढोतरी होने के संकेत दिख रहे हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2022 में शनि देव पंचम भाव में ही पंचम एवं षष्ठ भाव के कारक होकर विद्यमान रहेंगे। ऐसे में विद्या के क्षेत्र में शुभ फल मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और साथ ही रोग और तनाव से भी ग्रस्त रहने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव परम राजयोग कारक ग्रह हैं। फिर भी शनि की दृष्टि द्वितीय भाव पर होगी और इस दौरान वाणी में तीव्रता ,पारिवारिक तनाव में वृद्धि, अचानक धन खर्च में बढ़ने की संभावना दिख रही है। खुद पर नियंत्रण रखें और वाणी को काबू में रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिदेव पराक्रम भाव मे स्वगृही रहेंगे और इस राशि के संपूर्ण फलों के मिलने का योग बन रहा है। धन और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं और सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 
उपाय :- शनिवार को शमी पुष्प शिव जी को अर्पित करते रहें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शानिदेव इस साल स्वराशि मकर में गोचर करते हुए इस राशि को संपूर्णता प्रदान करेंगे और गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि करेंगे। जमीन जायदाद के मामलों में सफला मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि देव लाभ भाव मे लाभेश होकर ही गोचरीय संचरण करते रहेंगे। ऐसे में मीन राशि के लोग अगर परिश्रम करेगे तो उन्हें उसके फल में संपूर्णता प्रदान होगी और लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल