1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर जायकेदार बैगन का भरता, ये रही बनाने की सिंपल रेसिपी

घर पर जायकेदार बैगन का भरता, ये रही बनाने की सिंपल रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2020 12:59 pm IST,  Updated : May 30, 2020 12:59 pm IST

बैगन का भरता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

बैगन का भरता- India TV Hindi
बैगन का भरता Image Source : INSTRAGRAM/BINJALSVEGKITCHEN

बैगन का भरता उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय रेसिपी है। यह एक पसंदीदा उत्तर भारतीय करी है जिसे पहले बैंगन को बहुत नरम होने तक भूनकर बनाया जाता है। जिसके बाद टमाटर, प्याज और भारतीय मसालों के साथ पकाया जाता है। यह मुख्य रूप से एक शाकाहारी व्यंजन है। बैगन का भरता कई तरह से बनाया जाता है। अगर आप भी टेस्टी बैगन का भरता घर पर बनाने की सोच रहे हैं तो जरूर ट्राई करें इस तरीके से।

बैगन का भरता बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़ा काला बैंगन
  • तेल लगाने के लिए तेल
  • एक कप उबला हुआ हरा मटर (वैकल्पिक)
  • छोटा चम्मच जीरा 
  • एक चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • एक चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • एक कप बारीक कटा प्याज
  • एक कप बारीक कटा टमाटर 
  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चम्मच गरम मसाला
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक
  • एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • कटा हुआ हरा धनिया कटा हुआ

तूर दाल में लगाएं ऐसा तड़का कि बढ़ जाए उसका स्वाद, जानिए बनाने की सिंपल विधि

ऐसे बनाएं बैगन का भरता

सबसे पहले बैगन को भूनेंगे। इसके लिए सबसे पहले गैस में रखकर अच्छी तरह से बैगन को भून लें। भूनने के बाद फिर इसे छील लें और गूदे को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद जीरा , लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड के लिए फ्राई करें। अब प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर फ्राई करें । जब तक कि मसाले से तेल अलग होने तक पकाएं। अब इसमें मैश किया हुआ बैंगन, हरी मटर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद कसूरी मेथी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। आपका बैगन का भरता बनकर तैयार है। हरा धनिया से गार्निश करके रोटी, नॉन के खाएं।

Matar Paneer Recipe: घर पर यूं बनाएं मटर पनीर, रेस्टोरेंट जाएंगे भूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल