1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कृषि कानून को लेकर नीतीश कुमार का बयान, विरोध को बताया अकारण

कृषि कानून को लेकर नीतीश कुमार का बयान, विरोध को बताया अकारण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 01:35 pm IST

नीतीश कुमार ने कहा है कि किसानों के साथ केंद्र सरकार की जब बातचीत होगी तो उन्हें पता चल जाएगा कि किसी भी फसल की खरीद में कोई बाधा नहीं आने वाली है

नीतीश कुमार ने कहा है...- India TV Hindi
नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत करना चाहती है, जब बातचीत हो जाएगी तो किसानों को सही मायने में ये जानकारी मिल जाएगी कि उनकी किसी भी फसल की खरीद में कोई बाधा नहीं आने वाली है Image Source : NITISH KUMAR TWITTER

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को अकारण बताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि किसानों के साथ केंद्र सरकार की जब बातचीत होगी तो उन्हें पता चल जाएगा कि किसी भी फसल की खरीद में कोई बाधा नहीं आने वाली है। नीतीश कुमार ने कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया है।

नीतीश कुमार ने कहा, “केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत करना चाहती है, जब बातचीत हो जाएगी तो किसानों को सही मायने में ये जानकारी मिल जाएगी कि उनकी किसी भी फसल की खरीद में कोई बाधा नहीं आने वाली है। ये(आंदोलन) अकारण हो रहा है।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कई चुनावी रैलियों में साफ कर दिया था कि नए किसान कानून किसानों के भले के लिए हैं। उस समय भी कुछ जगहों पर नए कृषि कानून के विरोध की बातें सामने आई थीं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक एक करके सभी बातों का जवाब दे दिया था और कहा था कि नए कृषि कानून कहीं से भी किसान विरोधी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैलियों के दौरान उन लोगों पर भी निशाना साधा था जो किसानों को नए कृषि कानून को लेकर भ्रमित कर रहे थे।

सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि नए कृषि कानून किसानों के हित मे हैं
Image Source : INDIA TVसरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि नए कृषि कानून किसानों के हित मे हैं

इधर दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से आए किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों को कांग्रेस और दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।