1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. एप्पल ने iphone 6s और iphone 6s प्लस से उठाया पर्दा, एप्पल टीवी और आईपैड पर कंपनी का ज्यादा फोकस

एप्पल ने iphone 6s और iphone 6s प्लस से उठाया पर्दा, एप्पल टीवी और आईपैड पर कंपनी का ज्यादा फोकस

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 10, 2015 09:18 am IST,  Updated : Sep 10, 2015 01:07 pm IST

नई दिल्ली: बुधवार को सैन फ्रांसिस्को के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी एप्पल की सीईओ टिम कुक ने कंपनी के कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया। इनमें आई फोन

india TV

Apple TV की खासियतें और कीमत

कंपनी ने इवेंट के दौरान अपना फ्यूचर एप्पल टीवी भी लॉन्च किया। इसको एप्पल की दूसरी डिवाइस जैसे आईफोन, आईपैड यहां तक की एप्पल पेंसिल के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकेगा। ये किसी वीडियो गेम डिवाइस XBOX One और PS 4 की तरह भी काम करेगी। यूजर इसकी मदद से ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे। एप्पल टीवी यूजर्स के लिए अक्टूबर अंत तक उपलब्ध होगी।

Apple TV दो वेरिएंट 32GB और 65GB मेमोरी में आएगी। 32GB की कीमत 149 डॉलर यानी लगभग 9,920 रुपए और 65GB की कीमत 199 डॉलर यानी लगभग 13,250 रुपए होगी। ये दिखने में बहुत छोटा है। इसकी मदद से इंटरनेट के लाइव टीवी चैनल्स और मूवी वेबसाइट्स, जैसे नेटफ्लिक्स और HBO की फिल्मों के अलावा ऑनलाइन टीवी शो देखे जा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।