
कितनी चाहिए जमीन-
जन औषधि स्टोर खोलने के लिए आपके पास कम के कम 120 वर्गफीट जगह होनी ही चाहिए। एनजीओ या फार्मासिस्ट के पास भी स्टोर के लिए 120 वर्ग फीट खुद या किराए की जगह होनी जरूरी है।
कैसे करें आवेदन-
इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स ने ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) के पास है। आप इससे संबंधित अन्य जरूरी जानकारी जैसे कि इसके लिए कैसे आवेदन करे जानने के लिए इसकी वेबसाइट पर जा सकते हैं और https://janaushadhi.gov.in/data/GuidlinesJAS.pdf से इसका आवेदन पत्र डाउनलोड कर नीचे दिए पते पर भेज सकते हैं।
General Manager (A&F),
Bureau of Pharma Public Sector Undertakings of India (BPPI),
IDPL Corporate Office, IDPL Complex, Old Delhi Gurgaon Road,
Dundahera, Gurgaon – 122016 (Haryana)
आप इसके साथ BPPI के पक्ष में 2000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट (नॉन रिफंडेबल) भी भेजना न भूलें।
सरकार करती है सहायता, दो लाख में आप भी बनिए उद्यमी
ऐसा नहीं है कि इस तरह के उद्यम के लिए किसी भारी भरकम खर्चे की जरूरत होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका भी कोई मेडिकल स्टोर हो तो आप महज दो से ढाई लाख रुपए के निवेश से इस सपने को पूरा कर सकते हैं। हां स्टोर किस जगह पर होगा इसकी व्यवस्था आपको खुद करनी होगी। अगर आपको इस केंद्र का ठेका मिल जाता है तो जेनरिक दवाओं का पूरा पूरा स्टॉक सरकार द्वारा मुहैया कराया जाता है। हां आपको अपने स्टोर में एक कंप्यूटर, एक बिल प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन और रेफ्रिजरेटर भी रखना होगा। साथ ही साथ इसके अलावा स्टोर शुरू करने के लिए सरकार ढाई लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराती है।