1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. नीति आयोग की नई वेबसाइट हुई लॉन्च

नीति आयोग की नई वेबसाइट हुई लॉन्च

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 04:20 pm IST,  Updated : May 18, 2015 07:06 pm IST

नई दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने सोमवार को यहां आयोग की नई वेबसाइट लॉन्च की। भारतीय राष्ट्रीय परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग का गठन एक जनवरी 2015 को पुराने योजना आयोग की जगह

अमल में आने के काफी दिन...- India TV Hindi
अमल में आने के काफी दिन बाद बेवसाइट बना पाया नीति आयोग

नई दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने सोमवार को यहां आयोग की नई वेबसाइट लॉन्च की। भारतीय राष्ट्रीय परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग का गठन एक जनवरी 2015 को पुराने योजना आयोग की जगह पर किया गया है।

इसे डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नीति डॉट गव डॉट इन पर ब्राउज किया जा सकता है। वेबसाइट पर आयोग के गठन, काम काज और वर्तमान गतिविधियों के विवरण दिए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, "वेबसाइट में नीति ब्लॉग लिंक पर महत्वपूर्ण आलेख, रिपोर्ताज और नीति अधिकारियों के वैचारिक आलेख होंगे।"

बयान के मुताबिक, लांचिंग के दौरान नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिंधुश्री खुल्लर और सदस्य -विवेक देबरॉय तथा वीके सारस्वत- भी मौजूद थे।

नीति का गठन केंद्र और राज्य सरकारों के लिए नीतियों पर काम करने वाले एक थिंक टैंक के रूप में की गई है। प्रधानमंत्री आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।