1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सोनी एक्सपीरिया की दो स्मार्टफोन रेंज बाजार में लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया की दो स्मार्टफोन रेंज बाजार में लॉन्च

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 04:34 pm IST,  Updated : May 26, 2015 04:50 pm IST

नई दिल्ली: सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स ने देश में अपनी एस्पीरिया सीरीज का विस्तार करने के लिए मंगलवार को मध्य श्रेणी के दो स्मार्टफोन सी4 डुअल और एक्वो एम4 लॉन्च किए। एक्सपीरिया एक्वो एम4 मंगलवार से 24,990

सोनी एक्सपीरिया के सी4...- India TV Hindi
सोनी एक्सपीरिया के सी4 डुअल और एक्वो एम4 स्मार्टफोन लॉन्च

नई दिल्ली: सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स ने देश में अपनी एस्पीरिया सीरीज का विस्तार करने के लिए मंगलवार को मध्य श्रेणी के दो स्मार्टफोन सी4 डुअल और एक्वो एम4 लॉन्च किए। एक्सपीरिया एक्वो एम4 मंगलवार से 24,990 रुपए में बाजार में उपलब्ध हो गया है, जबकि सी4 डुअल मध्य जून से उपलब्ध होगा और कंपनी ने सी4 की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इन फोनों को इस साल बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया गया था। मध्यम श्रेणी में एक्वो एम4 पहला पूर्ण वाटर प्रूफ स्मार्ट फोन है।

एक्सपेरिया फोनों के विपणन प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव ने फोन की लांचिंग के दौरान कहा, "हम नई लॉन्चिंग के साथ इस मूल्य श्रेणी में सर्वोपरि स्थान हासिल करना चाहते हैं और भविष्य में सोनी कई और उत्पाद लॉन्च करेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।