1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कैसे खुलता है पीपीएफ खाता, क्या है इसकी खासियतें

कैसे खुलता है पीपीएफ खाता, क्या है इसकी खासियतें

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 14, 2015 02:04 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 12:34 pm IST

नई दिल्ली: पीपीएफ का नाम आते ही लोगों का ध्यान ऑफिस वाले पीएफ अकाउंट की तरफ चला जाता है जिसमें आपकी सैलरी से कुछ पैसा काटकर आपके ही एक खाते में जमा करा दिया जाता

PPF

पोस्ट ऑफिस से बैंक में पीपीएफ खाता ट्रांसफर करवाने की सुविधा

आमतौर पर लोगों को गलत जानकारी होती है कि पीपीएफ अकाउंट सिर्फ पोस्ट ऑफिस में ही खोला जाता है। यह बैंक में भी खोला जाता है। ऐसे में अगर आपका पीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस में है तो आप उसे बैंक में भी ट्रांसफर करवा सकते हैं, जानिए कैसे।

सबसे पहले आप अपने बैंक से यह जानकारी हासिल करें कि उनकी कौन सी ब्रांच पीपीएफ डिपोजिट लेती है। इसके बाद आप ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह फार्म आपको पोस्ट ऑफिस में जमा कराना होता है और इसमें उस बैंक की तमाम जानकारी नत्थी होती है जहां आप अपना अकाउंट ट्रांसफर करवाना चाहते हैं। साथ ही आपको पोस्ट ऑफिस की मूल पास बुक की कॉपी भी देनी होती है।

आवेदन करने के बाद आपका पोस्ट ऑफिस इसकी जांच करता है और फिर आपका खाता बंद कर आपकी तमाम जानकारियां आपके पसंदीदा बैंक को भेज देता है। यह जानकारी बैंक के साथ साथ खाताधारक को भी दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।