1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार में बैंक से 69 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर गार्ड को चाकू मारा

बिहार में बैंक से 69 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर गार्ड को चाकू मारा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 09:59 pm IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार (30 जुलाई) को अज्ञात अपराधियों ने एक बैंक में धावा बोलकर 69 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। 

69 lakh rupees looted from bank in Bihar- India TV Hindi
69 lakh rupees looted from bank in Bihar Image Source : INDIA TV

औरंगाबाद (बिहार)। बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार (30 जुलाई) को अज्ञात अपराधियों ने एक बैंक में धावा बोलकर 69 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने एक गार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दाऊदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया गांव के पास स्थित इंडियन बैंक में आठ-नौ की संख्या में अपराधी बैंक में घुसे और बैंक प्रबंधक की पिटाई करने लगे। उसके बाद बैंक प्रबंधक से सेफ की चाबी लेकर सेफ में रखी नगदी बैग और थैला में भरकर भाग निकले।

इस दौरान विरोध करने पर लुटरों ने बैंक के गार्ड को चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। औरंगाबाद से पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधक के मुताबिक, लुटेरे करीब 69 लाख रुपये लूटकर फरार हुए हैं। कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा जिले से बाहर निकलने वाले सभी मार्गो पर वाहनों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।