1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अनुमति लिए बगैर जुलूस निकालने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अनुमति लिए बगैर जुलूस निकालने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 04:59 pm IST

मदरसा जामिया अरबिया हजरत उमर के अध्यक्ष एहसान उल कादरी, मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद हयात खां आदि ने बिना अनुमति के जुलूस ए मोहम्मदी निकाला, तथा प्रतिबंध होने के बावजूद भी उक्त जुलूस में डीजे बजाया, और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा।

Case registered against three people for taking out procession without permission - India TV Hindi
Case registered against three people for taking out procession without permission  Image Source : PTI

नोएडा: बिना अनुमति के शुक्रवार को जुलूस ए मोहम्मदी निकालने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि झुंडपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सलामुद्दीन ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को मदरसा जामिया अरबिया हजरत उमर के अध्यक्ष एहसान उल कादरी, मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद हयात खां आदि ने बिना अनुमति के जुलूस ए मोहम्मदी निकाला, तथा प्रतिबंध होने के बावजूद भी उक्त जुलूस में डीजे बजाया, और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने बताया कि आरोप है कि जुलूस में 600 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।