1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की तो आग-बबूला हो गया भाई, कर दी दोनों की हत्या

बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की तो आग-बबूला हो गया भाई, कर दी दोनों की हत्या

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2020 08:17 am IST,  Updated : Aug 09, 2020 08:17 am IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कपल की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई।

Aurangabad Murder, Aurangabad Sister Murder, Aurangabad Boyfriend Murder- India TV Hindi
बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कपल की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। Image Source : INDIA TV

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कपल की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में प्रेमिका के भाई सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कपसिया गांव के रहने वाले नीरज कुमार (19) का पड़ोस में रहने वाली अमृता कुमारी (18) से पिछले 2 सालों से अफेयर चल रहा था। शनिवार की सुबह अमृता कुमारी अपने बॉयफ्रेंड नीरज के घर चली गई। 

‘घर जाने से अमृता ने किया था इनकार’

पुलिस के मुताबिक, इसकी जानकारी जब अमृता के परिजनों को हुई तो सभी नीरज कुमार के घर पर उसे लाने के लिए गए, लेकिन अमृता ने अपने घर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमृता के परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप है कि अमृता के भाई ने अपनी बहन व उसके बॉयफ्रेंड नीरज कुमार की हत्या चाकू से वारकर कर दी। मुफस्सिल थाना के प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए, लेकिन किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को हो गई।

‘पुलिस ने बरामद किए अधजले शव’
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल श्मशान घाट पहुंचकर चिता को बुझाकर अधजले दोनों शवों को बरामद कर लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। कुमार ने बताया कि अमृता औरंगाबाद में पढ़ती थी, जबकि नीरज गुजरात के सूरत में रहकर काम करता था। नीरज कुछ ही दिन पहले अपने गांव लौटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी ऐंगल से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।