1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. स्कूटी से भाग रहे चोरों को पुलिस ने पकड़ा, ‘धूम’ फिल्म से थे प्रभावित

स्कूटी से भाग रहे चोरों को पुलिस ने पकड़ा, ‘धूम’ फिल्म से थे प्रभावित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2022 10:53 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 10:53 pm IST

दोनों ही चोर अपने परिवार से दूर शास्त्री नगर के कश्मीरी बाग इलाके में किराये के कमरे में रहते थे, ताकि गिरफ्तारी से बच सकें।

Dhoom, Dhoom Movie Thieves, Dhoom Movie Thieves Delhi, Dhoom Scooty Delhi- India TV Hindi
Representational Image. Image Source : PIXABAY

Highlights

  • दोनों चोर महंगी रेसिंग बाइक पर सवार होकर चोरी और छिनैती की वारदात करते थे।
  • पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अर्जुन और भरत के रूप में हुई है।
  • शुक्रवार की शाम करीब 6.15 बजे एक स्कूटी पर सवार इन दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया।

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने फिल्म ‘धूम’ से प्रेरित 2 हथियारबंद चोरों को नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोर महंगी रेसिंग बाइक पर सवार होकर चोरी और छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में चोरों ने पुलिस को बताया कि वे बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ से प्रभावित थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नबी करीम निवासी अर्जुन (25) और किशनगंज निवासी भरत (22) के रूप में हुई है।

Related Stories

किराए के मकान में रहते थे दोनों चोर

ये दोनों ही चोर अपने परिवार से दूर शास्त्री नगर के कश्मीरी बाग इलाके में किराये के कमरे में रहते थे, ताकि गिरफ्तारी से बच सकें, लेकिन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास वाहनों की नियमित जांच के दौरान वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शुक्रवार की शाम करीब 6.15 बजे एक स्कूटी पर सवार इन दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि जब दोनों ने पुलिस बैरियर को देखा, तो उन्होंने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

‘धूम’ फिल्म से प्रेरित थे दोनों चोर
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बॉलीवुड फिल्म 'धूम' से प्रेरित थे। उन्होंने उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य और बाहरी जिलों में अपनी रेसिंग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कई चोरी और छिनैती की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक देशी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 10 महंगे मोबाइल फोन और 2 रेसिंग मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।