1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो सेवा फिर शुरू करने की तैयारियां? डीपो का निरीक्षण करने पहुंचे एमडी

दिल्ली मेट्रो सेवा फिर शुरू करने की तैयारियां? डीपो का निरीक्षण करने पहुंचे एमडी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 02:59 pm IST,  Updated : May 21, 2020 02:59 pm IST

दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को पुनः संचालित करने की तैयारियों की समीक्षा करने और इस कार्य में नियोजित कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु, डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ मंगु सिंह ने आज खैबर पास और शास्त्री पार्क डिपो का निरीक्षण किया।

Delhi Metro MD reviews preparedness for resumption of services- India TV Hindi
Delhi Metro MD reviews preparedness for resumption of services Image Source : DMRC

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को पुनः संचालित करने की तैयारियों की समीक्षा करने और इस कार्य में नियोजित कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु, डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ मंगु सिंह ने आज खैबर पास और शास्त्री पार्क डिपो का निरीक्षण किया। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में मेट्रो सेवा 25 मार्च से बंद है। इसबार लॉकडाउन 4 के ऐलान के बाद भी मेट्रों सेवा पर 31 मई तक फिलहाल रोक लगाई गई है। ऐसे में डीएमआरसी प्रबंधक का अब कुछ मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने से इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।