1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दार्जिलिंग की लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

दार्जिलिंग की लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 29, 2021 06:15 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 06:15 pm IST

दिल्ली पुलिस ने हॉज खास विलेज में दार्जलिंग की लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पांचों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

दार्जिलिंग की लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल - India TV Hindi
दार्जिलिंग की लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हॉज खास विलेज में दार्जलिंग की लड़कियों से छेड़खानी के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पांचों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, इनमें से दो डीजे का काम करते हैं जबकि दो टेंट लगाने का काम करते हैं, इनका एक साथी भी है। ये पांचो आरोपी एमपी के अलग-अलग परिवार के रहने वाले हैं। 

बताया जा रहा है कि, ये पांचों आरोपी वैष्णो देवी से लौटे थे। सुबह 4 बजे की वापिस एमपी की ट्रेन थी, ऑटो वाले से पूछा- कहां समय काटें। ऑटो वाले ने कहा हॉज खास विलेज चले जाओ। इन लड़कों ने वहां एक रेस्टोरेंट बार में खाया पिया फिर दार्जलिंग की लड़कियों से छेड़खानी की, जिसके बाद लड़कियों ने इनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने इनका नंबर डिटेल रेस्टोरेंट से लेकर इन्हें बुलाया और आइपीसी 509 में गिरफ्तार कर लिया है।

ये सभी आरोपी दिल्ली से बाहर के रहने वाले हैं और घूमने दिल्ली आए हुए थे। दिल्ली पुलिस ने झांसी यूपी के दिनेश,  छतरपुर एमपी के आशीष, छतरपुर एमपी के विकास शिवहरे, नवीन और एमपी के रहने वाले अंकित को लड़कियों से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोप था कि दार्जलिंग की रहने वाली 4 लड़कियां 18 और 19 जुलाई की रात हौज खास विलेज के एक रेस्टोरेंट से लौटते हुए कैब का इंतजार कर रही थीं तभी 3, 4 लड़कों ने उनके साथ अश्लील बातें की और छेड़खानी की। इसके बाद लड़कियों ने लड़कों पर चिल्लाना शुरू किया, उनकी वीडियो बनाई और फिर कैब लेकर डिफेंस कॉलोनी में रेस्टोरेंट में डिनर के लिए चली गईं। 

उस रात लड़कियों ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। 21 जुलाई को लड़कियों ने सफदरजंग एन्क्लेव थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आइपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर वीडियो जप्त कर आरोपियों की तलाश शुरू की और अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।