1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सुबह-शाम पड़ रही भीषण ठंड, दिन में तेज धूप, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में सुबह-शाम पड़ रही भीषण ठंड, दिन में तेज धूप, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 27, 2024 07:25 am IST,  Updated : Jan 27, 2024 07:25 am IST

दिल्ली में सुबह और शाम तो भीषण ठंड पड़ रही है लेकिन दिन में धूप निकल रही है। आज यानी 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

delhi cold- India TV Hindi
दिल्ली में सुबह-शाम पड़ रही भीषण ठंड Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम भीषण ठंड पड़ रही है, वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है। मौसम की ये चाल समझना आम आदमी के लिए मुश्किल है लेकिन IMD का ताजा अपडेट आने वाले दिनों के बारे में आपको मौसम के बारे में एक आइडिया जरूर दे देगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में दोपहर में 21 से 22 डिग्री तापमान रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर ठंड वापसी करेगी। 

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 27 जनवरी को कोहरा कुछ कम रहेगा। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा महसूस होगा। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान बादल छाए रहने का भी अनुमान है। एक फरवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंशिक रूप में बादल भी छाए रह सकते हैं। 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से फरवरी में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड और दिन में तेज धूप हो रही है। इस बीच स्काईमेट का कहना है कि 27 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ बढ़ेगा। इस वजह से फरवरी के पहले हफ् में पहाड़ों पर मध्यम बर्फबारी और भारी बारिश हो सकती है। इस वजह से दिल्ली में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: स्पेशल स्टाफ में तैनात ACP के बेटे की हत्या, अब तक बरामद नहीं हुआ शव, एक आरोपी गिरफ्तार

मराठा आंदोलन पर सरकार से बनी बात, आज आंदोलन समाप्त करेंगे जरांगे; जानें अबतक के अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।