मुंबई: जाने-माने संगीतकार ए आर रहमान को यहां हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मशहूर फिल्मकार सुभाष घई ने पंडित हृदयनाथ मंगेशकर के 78वें जन्मदिन पर रहमान को पांचवें हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें- फुटबॉलर पेले की बायोपिक में रहमान का संगीत
हृदयनाथ मंगेशकर जाने-माने संगीतकार और लता मंगेशकर और आशा भोंसले के छोटे भाई हैं। रहमान ने इस मौके पर कहा कि हृदयनाथ जी का संगीत एक प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि मंगेशकर परिवार पीढि़यों से संगीत की महान परंपरा को कायम रखे हुए है।