मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ काम करने को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरे आ रही हैं। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिदोस्तां' में बिग बी और आमिर की जोड़ी को साथ देखा जाएगा। यह फिल्म 2018 में दीवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वाईआरएफ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ और आमिर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़े:-
- अमिताभ के कारण आसान रहा 'पिंक' का प्रमोशन: निर्माता
- भावुक हुए अमिताभ, लिख डाला नव्या और अराध्या के लिए ऐसा खत
एक बयान में कहा गया कि 'धूम-3' के लेखक-निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य (विक्टर) एक बार फिर इस फिल्म में आमिर के साथ काम कर रहे हैं।
आमिर ने फेसबुक पर जारी अपने पोस्ट में कहा, "आखिरकार, अमिताभ के साथ काम करने के जिस पल का मुझे इंतजार था वह आ गया। शुक्रिया आदित्य चोपड़ा, विक्टर 'ठग्स ऑफ हिदोस्तां' के लिए। अपने जीवन में जिन्हें आदर मानता हूं, उनके साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं।"
दिग्गज कलाकार ने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसकी रिलीज 2018 की दिवाली के लिए तय की गई है।" फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म में किस अभिनेत्री को इन दोनों सितारों के साथ मुख्य किरदार में देखा जाएगा।