1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जापान में भी रिलीज के लिए तैयार आमिर खान की ‘पीके’

जापान में भी रिलीज के लिए तैयार आमिर खान की ‘पीके’

 Published : Jul 29, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 01:56 pm IST

आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म ‘पीके’ को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। देश में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'पीके' अब जापान में भी रिलीज के लिए पूरी तैयार है।

pk- India TV Hindi
pk

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म ‘पीके’ को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। देश में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'पीके' अब जापान में भी रिलीज के लिए पूरी तैयार है। भारत में इस फिल्म ने 342 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसे भी पढ़े:- 300 करोड़ क्‍लब से कुछ कदम दूर 'सुल्‍तान', क्‍या टूटेगा 'PK' का रिकार्ड?

जापान में फिल्म की रिलीज के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी पहले ही जापान पहुंच गए हैं। यह हिरानी का पहला जापान दौरा है। हालांकि, जापान भारतीय फिल्मों के लिहाज से बड़ा बाजार नहीं है वहां सिर्फ कुछ ही गिनी-चुनी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें 'धूम 3', 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में शामिल हैं। राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' भी जापान में रिलीज हो चुकी है जहां उसने अच्छा कारोबार भी किया है।

राजकुमार हिरानी कहते हैं, "3 इडियट्स को जापान में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। जिसके बाद मैं पीके की वहां रिलीज को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार करूंगा और उम्मीद है कि उन्हें मेरा काम पसंद आएगा।"

वह कहते हैं, "मैं जापान के कुछ फिल्म निर्देशकों और अभिनेताओं से मिलूंगा। मिलने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन