नई दिल्लीः हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ABCD 2 में बैकअप डांसर के तौर पर काम कर चुके 20 वर्षीय नीलेश निरभावाने को पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
एक मीडिया में दी गई खबर के अनुसार पुलिस का आरोप है कि नीलेश लड़की को बहला फुसलाकर कभी घाटकोपर के बाथरूम या कभी सन्नाटे भरी जगह लेजाकर उसका बलात्कार करता था।
इस बात की आशंका सबसे पहले लड़की को स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को हुई जिन्होंने उसके हाव-भाव में परिवर्तन महसूस किया। पूछताछ करने पर पीड़ित ने अपने साथ हो चुकी खौफनाक वारदात बयां की। ये सुनने पर टीचर ने लड़की के माता-पिता को इसकी जानकारी दी जिन्होंने मुंबई के पंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दर्ज शिकायत मे बताया गया है कि मई के महीने से लड़की के साथ तीन लोग गैंगरेप कर रहे है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और 26 जून को नीलेश को हिरासत में ले लिया।
नीलेश पर 376डी यानी गैंगरेप और 377 अप्राकृतिक और धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नीलेश 4 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेगा।