नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ असिन मुख्य किदार में नजर आएंगी। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के बाद अभिषेक इस फिल्म में दिखेंगे। असिन भी लंबे के समय के बाद इस फिल्म में नजर आ रहीं हैं। इससे पहले उन्हें 2012 में आई फिल्म 'खिलाड़ी 786' में देखा गया था।
अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है और साथ ही ट्वीट भी किया 'फिल्म ऑल इज वेल... यह मेरे बारे में है'। इस पोस्टर में अभिषेक हाइवे पर एक साइन बोर्ड के पास खड़े नजर आ रहें है।
फिल्म ओह माई गॉड के डायरेक्टर उमेश शुक्ला की यह फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है। इसकी शूटिंग अक्टूबर 2013 में शुरू हुई थी और अब 21 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी।
फिल्म में अभिषेक और असिन के अलावा ऋषि कपूर ओैर सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में नजर आएंगी।