मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का जादू का चला चुकीं अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों इन दिनों विद्युत जामवाल की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म ‘कमांडो’ में अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह एक अलग तरह की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। अदा का कहना है कि पर्दे पर उन्हें अलग तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद है। अदा ने कहा, "जो भूमिकाएं मैं निभा चुकी हूं, उन्हें दोहराना नहीं चाहती। मैं अलग तरह की भूमिका निभाना पसंद करती हूं और मैं कहीं भी काम का आनंद लेती हूं।"
इसे भी पढ़े:-
- ...तो इसलिए निर्देशक के सामने होशियार नहीं बनते अक्षय कुमार
- शाहरुख की ‘रईस’ और ऋतिक की ‘काबिल’ पर बोले अमिताभ बच्चन
- करण जौहर ने ‘काबिल’ में ऋतिक को लेकर कही ये बात
अदा ने कहा कि हालांकि वह तमिल हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ और वह यहीं पली-बढ़ीं। उन्होंने कहा, "मैं हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में बोल सकती हूं, इसलिए मुझे भाषा को लेकर कोई समस्या नहीं है। मैं दोनों उद्योगों में किसी भी तरह की भूमिका निभा सकती हूं। चाहे जो भी भाषा हो, मैं अच्छा काम करना चाहती हूं।"
अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो’ को लेकर उनका कहना है कि, "मैंने इतने मजे कभी नहीं किए, जितने 'कमांडो 2' की शूटिंग के दौरान किए। यह बेहतरीन कॉमेडी है। मैंने इस तरह की भूमिका पहले कभी नहीं निभाई।" यह फिल्म तीन मार्च को रिलीज होगी।