1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेक के बाद रोमांटिक फिल्म पर काम शुरु करेंगे निशिकांत कामत

ब्रेक के बाद रोमांटिक फिल्म पर काम शुरु करेंगे निशिकांत कामत

 Published : Jul 20, 2016 02:44 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 02:45 pm IST

निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी और इरफान खान के अभिनय से सजी फिल्म आगामी 'मदारी' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। अपनी इस फिल्म को लेकर निशिकांत का कहना है कि...

nishi- India TV Hindi
nishi

मुंबई: फिल्मकार निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी और इरफान खान के अभिनय से सजी फिल्म आगामी 'मदारी' इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। अपनी इस फिल्म को लेकर निशिकांत का कहना है कि उनकी अगली फिल्म रोमांटिक होगी। निशिकांत की फिल्म 'मदारी' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म आम आदमी के जीवन पर आधारित है। निशिकांत कामत ने बताया, "मेरी अगली फिल्म रोमांटिक होगी। मैं स्वयं में बदलाव लाना चाहता हूं, इसलिए मैं छह महीनों का अंतराल ले रहा हूं। पिछले कुछ सालों से मैंने रविवार तक की छुट्टी नहीं ली है। मैं इस ब्रेक के बाद रोमांटिक फिल्मों से शुरुआत करूंगा।"

इसे भी पढ़े:-

'मुंबई मेरी जान', 'दृश्यम', 'डोम्बीवली फास्ट' और 'फॉर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निशिकांत कामत ने बताया कि वह दुर्भाग्य से महिलाओं पर आधारित फिल्में नहीं बना पाए हैं। यह पूछे जाने पर कि उनकी सभी फिल्में पुरुषों पर केंद्रित क्यों होती है? उन्होंने कहा, "थिएटर के दिनों में, मैंने महिला केंद्रित विषयों पर काम किया है । मैं भविष्य में जरूर महिला प्रधान फिल्म बनाऊंगा।" उन्होंने कहा, "शायद मुझे अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली। 'दृश्यम' में तब्बू के साथ काम करना सम्मान की बात है।"

'मदारी' की कहानी इरफान के चरित्र के आसपास घूमती है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है और जिमी शेरगिल के नेतृत्व में अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। इरफान ने कहा था कि  इस फिल्म के जरिए हम इस देश के उन लोगों की कहानी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो अपनी ताकत का अहसास किए बिना ही इस पूरे तंत्र द्वारा इस्तेमाल कर लिए जाते हैं। यह इस ताकत के अहसास का सफर है।“ निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'मदारी' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन