1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स में जा सकती है ऐश्वर्या की ‘सरबजीत’

कान्स में जा सकती है ऐश्वर्या की ‘सरबजीत’

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2015 06:44 pm IST,  Updated : Oct 11, 2015 12:50 pm IST

मुंबई: ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार ने कहा कि वह भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म को अगले वर्ष फ्रांस में प्रतिष्ठित कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह ले जाने की योजना

कान्स में जा सकती है...- India TV Hindi
कान्स में जा सकती है ऐश्वर्या की ‘सरबजीत’

मुंबई: ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार ने कहा कि वह भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म को अगले वर्ष फ्रांस में प्रतिष्ठित कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह ले जाने की योजना बना रहे हैं। पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत पर जेल में ही साथी कैदियों ने हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

उमंग ने कहा, "राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना मेरे लिए आश्चर्यजनक था और मैंने हमेशा से ऑस्कर के बारे में सोचा है, देखते हैं क्या होता है। हम इसे 20 मई को कान्स में रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।"

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्य बिना मेकअप सरबजीत की बायोपिक में

बायोपिक सरबजीत की बहन दलबीर कौर की नजर से बनाई जा रही है, जिसने अपने भाई को मुक्त कराने के लिए कई परेशानियों का सामना किया था। दलबीर का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन निभाएंगी और सरबजीत का किरदार रणदीप हुडा निभाएंगे।

सरबजीत एक भारतीय नागरिक थे, उन्हें 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद और जासूसी करने का दोषी ठहराया था और मौत की सजा दी थी, लेकिन सरकार ने सन् 2008 में उसकी फांसी पर अनिश्चित अवधि के लिए रोक लगा दी थी। दलबीर ने लाहौर जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन सन् 2013 में उनकी कोशिशों का दुखद अंत तब हो गया जब उनके भाई पर साथी कैदियों ने क्रूर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

उमंग की फिल्में काफी प्रेरणादायक होती हैं। उनकी इच्छा है कि सरबजीत की बायोपिक को भी उसी प्रकार या उससे भी अधिक सराहना मिले, जिस प्रकार 'मैरी कॉम' को मिली थी। वर्ष 2014 में आई इस फिल्म ने स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीता था। 

हाल ही में ऐश की फिल्म 'जज्बा' रिलीज हुई है। जिससे उन्होंने  5 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है। और वह लगातार ही फिल्मों को साइन करती हुईं नजर आ रही हैं। अब दिसंबर के पहले सप्ताह से उनकी फिल्म सरबजीत की शूटिंग से पंजाब में शुरू की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखे ऐश की फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन