1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय की 'शिवाय' का पोस्टर जारी

अजय की 'शिवाय' का पोस्टर जारी

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 02:25 pm IST,  Updated : May 14, 2015 02:25 pm IST

मुंबई: अजय देवगन की बहुत प्रतीक्षित 'शिवाय' फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। इसमें अजय एक संरक्षक, परिवर्तक और विध्वंसक के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर

अजय की 'शिवाय' का...- India TV Hindi
अजय की 'शिवाय' का पोस्टर जारी

मुंबई: अजय देवगन की बहुत प्रतीक्षित 'शिवाय' फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। इसमें अजय एक संरक्षक, परिवर्तक और विध्वंसक के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिलीज किया गया।

आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा गया, "क्या आप लोगों ने 'शिवाय' फिल्म का अद्भुत मोशन पोस्टर देखा? यह आ गया है।"

फिल्म के ट्रेलर में अजय ने खूब डोले-शोले दिखाए हैं। फिल्म फिलहाल बन रही है।

अजय देवगन निर्मित 'शिवाय' से अभिनेत्री सायरा बानो-दिलीप कुमार की भांजी सायशा सैगल फिल्मों में कदम रख रही हैं।

अजय फिलहाल अपनी फिल्म 'दृश्यम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन