मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने एक कमीज रहित पोज देकर सेल्फी की दुनिया में कदम रखा है और अपने प्रशंसकों को अपना शारीरिक सौष्ठव जी भरकर देखने का सुअवसर दिया है।
अक्षय जल्द ही अपनी परिधान श्रृंखला लांच करेंगे। उन्होंने अपनी पहली सेल्फी के कैप्शन में लिखा, "काफी समय हो गया है। आप सभी को हैप्पी रविवार। मेरी पहली सेल्फिश सेल्फी का लुत्फ उठाएं।"
इस सेल्फी में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अपने डोले-शोले की नुमाइश कर रहे हैं।
अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' की भी शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलिन फर्नाडीज हैं।
वह फिलहाल अपनी 'सिंह इज ब्लिंग' एवं 'एयरलिफ्ट' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।