1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण-आलिया ने पूरी की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग

वरुण-आलिया ने पूरी की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग

 Published : Dec 12, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 03:46 pm IST

वरुण धवन और आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी खत्म की जा चुकी है। वरुण ने बताया कि...

alia- India TV Hindi
alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी खत्म की जा चुकी है। वरुण ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपना दिल निकाल कर रख दिया है। वरुण ने रविवार को ट्वीट किया, "बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग पूरी हो गई। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे सबसे अच्छे दल के साथ काम करने का मौका मिला और इतने पुराने दोस्तों के साथ दोबारा मिलना हुआ।"

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता ने बताया कि वह आमतौर पर अपने किरदार को पर्दे तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "आलिया भट्ट और शशांक खेतान से मिलवाने के लिए करण जौहर आपका धन्यवाद। मुझे इस फिल्म के भाग्य का नहीं पता लेकिन हमनें इसे पूरे दिल से बनाया है।"

वरुण के साथ 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्वीट किया, " धन्यवाद शशि शशांक खेतान और प्यारे बद्री वरुण धवन और करण जौहर दोबारा एक साथ लाने के लिए आपका धन्यवाद।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन