1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने कहा ‘मैं आशा करता हूं सनी लियोन मेरे साथ काम करेंगी’

आमिर ने कहा ‘मैं आशा करता हूं सनी लियोन मेरे साथ काम करेंगी’

 Published : Jan 27, 2016 04:34 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 04:34 pm IST

दरअसल फिल्‍म 'रंग दे बसंती' के 10 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब आमिर से यह पूछा गया कि क्या आप सनी लियोन के साथ काम करना चाहेंगे क्योंकि सनी लियोन ने तो एक इंटरव्यू में आपके साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया है?

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वालीं सनी लियोन को इंडस्‍ट्री में लगभग 4 साल से ज्‍यादा का वक्त हो गया है। एक पोर्न स्‍टार से लेकर बॉलीवुड में खुद को स्‍थापित करने तक का सफर उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। हाल ही में फिल्म 'मस्तीजादे' को लेकर सनी लियोन के एक इंटरव्यू की सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक खूब चर्चा हो रही है। लेकिन इस इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल पर सनी के जवाब ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान को आहत किया है।

 इसे भी पढ़े:सनी लियोनी के पति ने दिया चौंकाने वाला बयान

दरअसल फिल्‍म 'रंग दे बसंती' के 10 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब आमिर से यह पूछा गया कि क्या आप सनी लियोन के साथ काम करना चाहेंगे क्योंकि सनी लियोन ने तो एक इंटरव्यू में आपके साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया है?

लगा जिस तरह से उनसे सवाल पूछे जा रहे थे, मुझे तकलीफ हुई

आमिर ने कहा, 'जब मैंने उनका इंटरव्यू देखा मुझे बुरा लगा जिस तरह से उनसे सवाल पूछे जा रहे थे, मुझे तकलीफ हुई, और उनसे यह भी सवाल पूछा गया कि क्या वह आमिर के साथ काम करना चाहेंगी? तो उनका जवाब था, नहीं, तो उनकी इस बात ने भी मुझे आहत किया।

अच्‍छी फिल्‍म ऑफर हुई तो हम साथ काम कर सकते हैं

मुझे दुःख हुआ की वो मेरे बारे में ऐसा क्यों सोचती हैं। अगर मुझे कोई अच्छी फिल्‍म ऑफर होगी तो मैं जरूर उनके साथ काम करना चाहूंगा। 

इसके बाद आमिर ने कहा '' मुझे उनकी निजी ज़िन्दगी से कोई लेना-देना नहीं है। सबसे पहले वह एक महिला है और में उनकी इज्जत करता हूँ। मैं  उनके साथ दिल से काम करना चाहता हूँ और मैं आशा करता हूँ कि वो मेरे साथ काम करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन