1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन से साथ कोलकाता की यादों में खोए अमिताभ, देखिए तस्वीरें

नवाजुद्दीन से साथ कोलकाता की यादों में खोए अमिताभ, देखिए तस्वीरें

 Published : Nov 30, 2015 12:42 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 01:07 pm IST

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन आज कल कोलकाता में सुजोए घोष की फिल्म ‘तीन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं या यू कहें कि उसमें लीन हो गए है। कोलकाता से उनका खास लगाव है। इसी

नवाजुद्दीन से साथ...- India TV Hindi
नवाजुद्दीन से साथ कोलकाता की यादों में खोए अमिताभ

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन आज कल कोलकाता में सुजोए घोष की फिल्म ‘तीन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं या यू कहें कि उसमें लीन हो गए है। कोलकाता से उनका खास लगाव है। इसी वर्ष वो शूजीत सिरकार की फिल्म पीकू के लिए कोलकता गए थे। और एक बार फिर उन्हें ये मौका मिला है।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने किया अपनी बिमारी का खुलासा

इस वक्त को वो पूरी तरह जी रहे हैं और कुछ पलों को वो सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी कर रहे हैं। जहां फिल्म पीकू में वो साइकल चलाते हुए दिखे थे वहीं इस फिल्म में वो स्कूटर की सवारी करते नजर आए, लेकिन इस बार वो अकेले नहीं थे। साथ में थे फिल्म में उनके सह-कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिनको उन्होंने पीछे बैठाया और निकल पड़े सैर-सपाटे पर।

फेसबुक पर वो लिखते हैं, “बहुत समय बाद कोलकता की सड़क पर स्कूटर चलाया..इतनी सारे यादे सामने आ गई..बगल में चलने लगे.. हमारे सामने खेलने लगे..ऐसे मौके जीवन में बहुत कम आते हैं..इन्हें संभाल के रखना चाहिए.. अपनी वेष भूषा बदल ली और..नवाजुद्दीन साहब को पीछे बैठा लिया..”

कभी रास्तों पर रुक कर चीजों को ताकते तो कभी गलियों का मुआयना करते, बिग बी हर लम्हें में काफी उत्साहित दिखे। लेकिन सबसे प्यारा लम्हा वो था जब वो रोड पर ही सो गए।

Big b

उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि नवाजुद्दीन ने मनोरंजन जगत में करिश्माई कार्य किए हैं। अमिताभ ने लिखा, "महान नवाजुद्दीन के साथ मैं। नवाजुद्दीन प्रतिभा का एक उदाहरण हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"

अगली स्लाइड में देखिए बिग की फिल्म से सभी खूबसूरत तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन