1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर से मिलना सपना सच होने जैसा: अमृता खानविलकर

रणबीर कपूर से मिलना सपना सच होने जैसा: अमृता खानविलकर

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2015 01:13 pm IST,  Updated : May 06, 2015 01:24 pm IST

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है कि डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के सेट पर अभिनेता रणबीर कपूर से मिलकर उनका सपना पूरा हो गया। अमृता शो में पति हिमांशू ए.मल्होत्रा के

रणबीर से मिलना सपना सच...- India TV Hindi
रणबीर से मिलना सपना सच होने जैसा: अमृता खानविलकर

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है कि डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' के सेट पर अभिनेता रणबीर कपूर से मिलकर उनका सपना पूरा हो गया। अमृता शो में पति हिमांशू ए.मल्होत्रा के साथ ठुमके लगाते दिख रही हैं। एक सूत्र के अनुसार, जब अमृता को जब रणबीर कपूर के अपनी अगली फिल्म 'बांबे वेल्वेट' के प्रचार के लिए सहअभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शो में आने का पता चला, तो वह बहुत उत्साहित थीं।

अमृता ने एक बयान में कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए रणबीर से मिलना एक सपना सच होने जैसा है। उनके लिए परफॉर्म करना व उनसे तारीफ पाना सोने पर सुहागा जैसा है। मैं इस याद को आजीवन संजोकर रखूंगी।"

अमृता ने रणबीर के साथ एक फोटो भी खिचवाई। शो की इस कड़ी की शूटिंग 29 अप्रैल को हुई।

'बांबे वेल्वेट' 15 मई को रिलीज होगी। इसमें करण जौहर भी अहम भूमिका में हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन