1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर को हर मामले में 'राय' देने की आदत पड़ गई है: अनुपम खेर

आमिर को हर मामले में 'राय' देने की आदत पड़ गई है: अनुपम खेर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2015 08:45 am IST,  Updated : Dec 06, 2015 08:45 am IST

अनुपम खेर का कहना है कि उनके मन में आमिर खान के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें लगता है कि इस सुपरस्टार को हर चीज पर राय देने की आदत पड़ गई है।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुंबई: मशहूर अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उनके मन में आमिर खान के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें लगता है कि इस सुपरस्टार को हर चीज पर राय देने की आदत पड़ गई है। आमिर ने कहा था कि भारत में बढ़ती असहिष्णुता से वह सहमे हुए हैं, जिस पर अनुपम ने उनकी आलोचना की थी।

अनुपम खेर ने कहा, 'मुझे किसी से कोई समस्या नहीं है। वे सब मेरे दोस्त हैं। आमिर भी दोस्त हैं और हमने 'दिल', 'दिल है कि मानता नहीं' जैसी काफी फिल्में की हैं, लेकिन उस वक्त वह 'आमिर खान' नहीं थे। इसके बाद उन्होंने खुद में बदलाव किया और आमिर खान बन गए।'

अनुपम ने कहा, 'इसके बाद उन्होंने सोचा कि उन्हें हर चीज पर राय देनी चाहिए... चाहे यह AIB का विवाद हो या असहिष्णुता हो।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन