1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले लोकप्रियता पाना चाहते है: अनुपम खेर

सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले लोकप्रियता पाना चाहते है: अनुपम खेर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2015 09:26 am IST,  Updated : Dec 05, 2015 10:00 am IST

अनुपम खेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके जैसे लोगों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी मानसिकता को दिखाते हैं और उनका मकसद महज लोकप्रियता हासिल करना होता है।

anupam- India TV Hindi
anupam

कोलकाता: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके जैसे लोगों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी मानसिकता को दिखाते हैं और उनका मकसद महज लोकप्रियता हासिल करना होता है। खेर ने संवाददाताओं से कहा, मैंने अपने पचास साठ लाख फॉलोवर्स में से दो को इसलिए ब्लॉक कर दिया क्योंकि उन्होंने मुझे गालियां दीं। लेकिन अगर कोई आपको गाली देता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। मैं केवल बेहतर पक्ष की ओर देखता हूं।

अनुपम खेर कहा, अगर आप अच्छे हैं तो आप पर किसी का ध्यान नहीं जाता। लेकिन अगर आप भयावह हैं और अपशब्दों का उपयोग करने वाले हैं तो आप पर सबका ध्यान जाता है।

हाल में बॉलीवुड अभिनेता ने सहिष्णुता पर आमिर खान के बयान की आलोचना की थी और राष्ट्रीय राजधानी में सहिष्णुता रैली का आयोजन किया था। इनफोकॉम 2015 के सालाना तकनीक सम्मेलन में ब्रिंगिंग आउट द बेस्ट इन यू विषय पर भाषण देने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से ये बातें कहीं।

असहिष्णुता के मुद्दे पर बोलते हुए अभिनेता ने कहा, अपने देश के बारे में जितना भी जानता हूं उसके आधार पर मेरा मानना है कि हमलोग दुनिया में सबसे अधिक सहिष्णु देश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा, हमारे प्रधानमंत्री पर मुझे गर्व है जो बहुत कड़ी मेहनत करते हैं और भारत को एक वैश्विक उंचाई तक ले गए। यह मुझे प्रेरित करता है।अभिनेता ने कथित असहिष्णुता के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर अपना पुरस्कार लौटाने वालों की भी आलोचना की।
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन