1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का खुद को मान रही हैं दोषी?

क्या विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का खुद को मान रही हैं दोषी?

 Published : Dec 03, 2015 02:30 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 11:36 am IST

नई दिल्ली: ये तो मानना पड़ेगा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हॉटेस्ट कपल्स में से एक हैं। हाल ही में वो गोवा में छुट्टियां मनाते हुए दिखे थे और वहां

अनुष्का शर्मा ने...- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली: ये तो मानना पड़ेगा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हॉटेस्ट कपल्स में से एक हैं। हाल ही में वो गोवा में छुट्टियां मनाते हुए दिखे थे और वहां से वापस आने के बाद मुंबई के एयरपोर्ट में थोड़ी सी मस्ती करने से वो पीछे नहीं हटे। हालांकि उन दोनों ने ये साफ कहा है कि उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं हैं, लेकिन खबरों की मानें तो अपने रिलेशनशिप में दोनों काफी खुश हैं। अब वैसे तो अपने रिश्ते को सबके सामने लाने में उन्हें कोई झिझक नहीं हैं, लेकिन वर्ल्ड कप सेमी फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर जो हुआ उसने उनकी एकता पर सवाल खड़ा कर दिया था।

ये भी पढ़ें- अनुष्का ने दी एयरपोर्ट पर smile, लेकिन विराट ने क्यों छुपा लिया अपना चेहरा'

विराट कोहली के खराब परफॉर्मेंस और नतीजतन टीम इंडिया का टोर्नामेंट से बाहर हो जाने के लिए अनुष्का को दोषी ठहराना अप्रत्याशित और काफी गलत था, लेकिन ‘बॉम्बे वेलवेट’ की अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि, कभी-कभी उन्हें लगता है कि क्या उन्होंने कुछ गलत किया जिसकी वजह से विराट का प्रदर्शन खराब रहा।

एक वेबसाइट को दिए गए अपने इंटरव्यू में वो कहती है, “मैं विराट के साथ रिलेशनशिप में हूं और वो चाहते हैं कि मैं उनके खेल को देखूं और मैं भी यहीं चाहती हूं। मैं क्यों फिर किसी और की सुनू? हम दोनों एक जैसे हैं, सिवाए इसके कि मैं उनकी तरह आक्रामक नहीं हूं। वो खेल को लेकर काफी इमोशनल हैं और मैं थोड़ी चिल्ड आउट रहती हूं। हम दोनों किसी की कठपुतली नहीं बनना चाहते। लेकिन कभी-कभी जब मैं स्टेडियम में मौजूद हूं और विराट अच्छा नहीं खेल पाते, तो मैं सोचती हूं कि क्या मैनें कुछ गलत किया है। मैं जानती हूं कि कैमरे मेरी तरफ हैं और मैं उनके सामने अच्छी दिखती हूं..तो वो ठीक है..लेकिन मुझे पता है कि बाकी लोग यहीं सोच रहे हैं कि मैं ही जिम्मेदार हूं।”

वैसे हमारा ये मानना है कि किसी का भी प्रदर्शन किसी की मौजूदगी पर निर्भर नहीं करता। ये एक मिथ हैं जिससे जल्द से जल्द पीछा छुड़ा लेना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन