1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दर्शक बनकर फिल्म बनाते हैं ‘अकीरा’ के निर्देशक मुरुगदोस

दर्शक बनकर फिल्म बनाते हैं ‘अकीरा’ के निर्देशक मुरुगदोस

 Published : Sep 09, 2016 08:32 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 08:32 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म ए.आ.मुरुगदोस के निर्देशन में बनी है। भार

akira- India TV Hindi
akira

चेन्नई: सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अकीरा’ को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। फिल्म ए.आ.मुरुगदोस के निर्देशन में बनी है। भारतीय सिनेमा में अपने समकालीन लोगों के बीच सफलता की ऊंचाइयां चूमने वाले फिल्मकार ए.आर. मुरुगादॉस का कहना है कि वह फिल्म बनाते समय एक दर्शक के नजरिए से सोचते हैं।

इसे भी पढ़े:- 'अकीरा' ने पहले वीकएंड में की इतनी कमाई

मुरुगादॉस ने बताया, "मैं निर्देशक के तौर पर फिल्में नहीं बनाता हूं। मैं दर्शक बन जाता हूं और सोचता हूं कि दर्शक मेरी फिल्मों में क्या कुछ देखना पसंद करेंगे। सफलता के लिए मेरे पास कोई गुप्त सूत्र नहीं है। इसे समझना बहुत आसान है, मैं वहीं फिल्में बनाता हूं जिसे सभी देखना पसंद करते हैं।"

'गजनी', 'थुप्पाकी', और 'कथ्थी', जैसी हिट फिल्में बनाने का श्रेय इस कामयाब निर्देशक को दिया जाता है।

सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'अकीरा', जैसी सफल फिल्म निर्देशित कर चुके मुरुगादॉस के अनुसार, वह बॉलीवुड में भी इसी दृष्टिकोण से फिल्में बनाते हैं। सिर्फ ग्रामीण परिवेश की फिल्में बनाने के दौरान दर्शकों की पसंद को लेकर उन्हें चिंता होती है।

अभिनेता चिरंजीवी अभिनीत 2006 में तेलुगू फिल्म 'स्टालिन' बना चुके मुरुगादॉस फिलहाल महेश बाबू के साथ एक द्विभाषीय तमिल-तेलुगू फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

वह कहते हैं कि तेलुगू फिल्म जगत में नौ साल बाद वापसी होने पर वह द्विभाषीय और कुछ तेलुगू फिल्में बनाना चाहते हैं। उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी फिल्म का बजट तय करती है।

महेश बाबू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शकों को अभिनेता का नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में राकुल प्रीत सिंह और एस.जे. सूर्या भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन