मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल आगामी फिल्म 'डैडी' में अपनी भूमिका के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। इसमें वह गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की भूमिका निभाएंगे। अर्जुन ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "सबको हैलो। आशा करता हूं कि सब ठीक है। दाढ़ी बढ़ा रहा हूं। 'डैडी' फिल्म के लिए तैयारी हो रही है। जबर्दस्त भूमिका के लिए कमर कस रहा हूं।"
अर्जुन की पिछली फिल्म 'रॉय' थी, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नाडीज एवं रणबीर कपूर थे।