नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। अरुणा का जन्म मुंबई में 3 मई 1952 को हुआ था। अरुणा ने अपने फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। अरुणा ने महज 9 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगा जमुना' से सिनेमाजगत में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा। अरुणा ने अपनी फिल्मी करियर में कई ऐसे गानें दिए हैं जो आज भी लोगों में पसंद किए जाते हैं।
इसे भी पढ़े:- अरुणा ईरानी : नकारात्मक भूमिकाओं को भी बनाया यादगार
'थोड़ा रेशम लगता है', 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी', 'दिलबर दिल से प्यारे', 'मैं शायर तो नहीं' जैसे बॉलीवुड फिल्मों के गीतों पर थिरकने वाली अभिनेत्री अरुणा ईरानी को बच्चा-बच्चा पहचाता है। उन्होंने फिल्मों में अपने बेजोड़ अभिनय से दर्शकों को लुभाया। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने नृत्य के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
अरुणा ने बड़े-पर्दे के बाद छोटे पर्दे का रुख करने से कोई परहेज नहीं किया। वह आज भी टेलीविजन पर सक्रिय हैं, जो अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ 1961 में फिल्म 'गंगा जमना' से बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। तभी दिलीप कुमार उनके अभिनय से काफी प्रभावित हुए और अरुणा की अभिनय कला को सराहा। वह अब तक 357 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में भले ही अरुणा ईरानी ने सह-कलाकार के रूप में अभिनय किया, लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।
अरुणा के पिताजी की एक थिएटर कंपनी थी। उनके दो भाई इंद्र कुमार और आदि ईरानी हैं, जो फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं। अरुणा ने बाल कलाकार, कॉमेडियन, खलनायिका, हीरोइन व चरित्र अभिनेत्री के रूप में काम किया।
अगली स्लाइड में अरुणा के बारे में और भी कुछ खास बातें:-