
aruna
अरुणा के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ 1971 की फिल्म 'कारवां' के साथ आया। इस सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म में उन्होंने तेज-तर्रार बंजारन की यादगार भूमिका निभाते हुए अपने अभिनय कौशल के साथ-साथ नृत्य की प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। अरुणा को महमूद की 1972 'बॉम्बे टू गोवा' में बतौर नायिका का किरदार मिला, जिसमें नायक अमिताभ बच्चन थे। 'बॉम्बे टू गोवा' हिट रही।
राजकपूर की 1973 की फिल्म 'बॉबी' में एक संक्षिप्त मगर दिलचस्प भूमिका में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद वह लगातार एक सशक्त चरित्र अभिनेत्री के तौर पर अपनी विशेष ख्याति बनाती चली गईं।