मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता व राजनीतिज्ञ राज बब्बर के बेटे और कई हिंदी व पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता आर्य बब्बर ने गर्लफ्रेंड जैस्मीन पुरी से शादी कर ली है। आर्य और जैस्मीन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी शादी पूरे सिख रीति रिवाज से मुंबई के एक गुरुद्वारे में सम्पन्न की गई। शादी में इन दोनों के परिवारों के अलावा रिश्तेदार व करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी में 'बिग बॉस सीजन-8' में आर्य के साथ प्रतिभागी रह चुकीं उनकी दोस्त करिश्मा तन्ना ब्वॉयफ्रेंड उपेन पटेल के साथ शामिल हुईं।इसे भी पढ़े:- रावण अब तक का सबसे रंगीन किरदार: आर्यआर्य और जैस्मीन ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 22 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। जैस्मीन एक प्रोडक्शन कंपनी में काम करती हैं। 21 फरवरी को इनकी हल्दी और मेंहदी का कार्यक्रम रखा गया। शादी में अनूप सोनी, आशुतोष राणा समेत कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। आर्य बब्बर नें शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उधर करिश्मा तन्ना नें भी आर्य बब्बर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें करिश्मा व उपेन नव-विवाहित जोड़े के साथ दिखाई दे रहें हैं।आर्य बब्बर ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा आर्य 'गुरु', 'रेड्डी', 'तीस मार खां' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। लेकिन इन फिल्मों से उन्हें ज्यादा सफलता हासिल नहीं हो पाई। बिग बॉस के आठवें सीजन में प्रतिभागी ले चुके आर्य इन दिनों छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हैं और धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में रावण का किरदार निभा रहें हैं।अगली स्लाइड में देखिए आर्य और जैस्मीन की शादी की तस्वीरें:-आर्य और जैस्मीन शादी की रस्में निभाते हुए।आर्य और जैस्मीन फेरे लेते हुए।नव विवाहित जोड़ा आपस में बात करते हुए।करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल संग तस्वीर क्लिक करवाते हुए आर्य और जैस्मीनपत्नी संग सेल्फी लेते हुए आर्य।नव विवाहित जोड़ा साथ में पोज देते हुए।