मुंबई- स्टार प्लस चैनल पर लोकप्रिया धारावाहिक 'दिया और बाती हम' में सूरज का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनस राशिद शो को अलविदा कह सकते हैं। शो के आगामी ट्रैक में सूरज के किरदार को एक बम धमाके के बाद लापता होते दिखाया जाएगा। इस ट्रैक में दिखाया जाएगा कि सूरज अपनी पत्नी संध्या की खोज में उसी गांव पहुंच गया है, जहां संध्या को आतंकवादी संगठन 'गर्जना' द्वारा बंदी बना कर रखा गया है। सूरज और संध्या को आतंकवादियों के परमाणु बम हमले से भारत की रक्षा करते दिखाया जाएगा, लेकिन अंत में दोनों बम धमाके का शिकार होते देखे जाएंगे।
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "दो अक्टूबर को बम धमाके के दिन संध्या इस धमाके को रोकने का हर प्रयास कर रही है, लेकिन इस कहानी में एक मोड़ आएगा।" सूत्र ने बताया, "संध्या को बचाने के लिए आए सूरज को इस बम धमाके में लापता होते देखा जाएगा और हो सकता है कि इस शो से सूरज का किरदार भी समाप्त हो जाए।"
'दिया और बाती हम' टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
ये भी पढ़ें- अनस को 'दीया और बाती हम' के सेट पर आई मोच