1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति की किस बात से इतने प्रभावित हुए आयुष्मान

परिणीति की किस बात से इतने प्रभावित हुए आयुष्मान

 Published : Apr 21, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 08:18 pm IST

आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपडा इन दिनों आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दु' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति के साथ काम करने को लेकर आयुष्मान काफी खुश हैं।

pari- India TV Hindi
pari

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-सिंगर आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपडा इन दिनों आगामी फिल्म 'मेरी प्यारी बिन्दु' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति के साथ काम करने को लेकर आयुष्मान काफी खुश हैं। परी द्वारा गाए एक गानें को लेकर भी वह उनसे काफी प्रभावित हुए हैं। 'मेरी प्यारी बिन्दु' में आयुष्मान उभरते हुए गायक का किरदार निभाते नजर आएंगे। जबकि वास्तविक जीवन में परिणिति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की ही तरह गायिका है, लेकिन उन्होंने व्यावसायिक रूप से इसे अपना करियर नहीं बनाया।

इसे भी पढ़े:- आयुष्मान-यामी का नया रोमांटिक गीत हुआ रिलीज

आयुष्मान ने कहा, "परिणिति एक अच्छी गायिका भी हैं। यह पहली बार है, जब मैं किसी अभिनेत्री और गायिका के साथ काम कर रहा हूं। जब 2012 में मैं उनसे पहली बार आईआईएफए पुरस्कार समारोह में मिला था, तब वह एक गाना गुनगुना रही थीं। हालांकि मुझे इस पर थोड़ा आश्यर्य हुआ, लेकिन वह इसे लेकर सहज थीं।" उन्होंने कहा, "वह हमेशा से गाना चाहती थीं और मुझे खुशी है कि वह अब इस फिल्म में गाना गाएंगी। हालांकि मुझे अपने बारे में नहीं पता कि इस फिल्म में गाने का मौका दिया जाएगा अथवा नहीं।"

'मेरी प्यारी बिन्दु' का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है, जबकि मनीष शर्मा उन्हें पहली बार गाने का मौका दे रहे हैं। आयुष्मान ने कहा, "परिणिति इस फिल्म में एक गायिका का किरदार निभा रही हैं। हालांकि मैं वास्तविक जीवन में गायक हूं, लेकिन इस फिल्म में गाना नहीं गाऊंगा। मुझे कुछ अन्य किरदार दिया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन