1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 9 में जाना चाहते हैं ये कॉन्ट्रोवर्शियल गायक

बिग बॉस 9 में जाना चाहते हैं ये कॉन्ट्रोवर्शियल गायक

 Written By: IANS
 Published : Sep 22, 2015 04:21 pm IST,  Updated : Sep 22, 2015 04:26 pm IST

मुंबई: पॉप गायक मीका सिंह ने टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी संस्करण में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। मीका ने सोमवार यहां संगीत कॉन्सर्ट 'सुरों के

बिग बॉस 9 में जाना...- India TV Hindi
बिग बॉस 9 में जाना चाहते हैं ये कॉन्ट्रोवर्शियल गायक

मुंबई: पॉप गायक मीका सिंह ने टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी संस्करण में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। मीका ने सोमवार यहां संगीत कॉन्सर्ट 'सुरों के रंग कल के संग-सलाम श्री गुलशन कुमार' के दौरान कहा, "अगर वे मुझे अच्छे पैसे देते हैं तो मैं 'बिग बॉस' के घर जाने को तैयार हूं। मेरे पहुंचने पर चैनल की टीआरपी बढ़ जाएगी और यह दुनिया का नंबर एक चैनल बन जाएगा।"

'बिग बॉस 9' के प्रोमो रिलीज हो चुके है वहीं कंटेस्टेन्ट्स की सूची भी जारी कि गई है हालांकि उसपर पुष्टि होना अभी बाकी है। अगर मीका सिंह शो पर आते है तो यकीनन वो कॉन्ट्रोवर्शियल हो सकता है जैसा कि हम सभी जानते है। वहीं सलमान खान ने अपने प्रोमो से ये भी साफ किया है कि शो इस बार डबल-ट्रबल पैदा कर सकता हैै।

ये भी पढ़ें- आखिरकार बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

'बिग बॉस 9' की मेजबानी सुपस्टार सलमान खान करेंगे। खबरों के अनुसार शो का प्रसारण 11 अक्टूबर को होगा। साथ ही ये भी पता चला है की बिग बॉस को प्राइम टाइम का स्लॉट नहीं मिला है। इस बार ये 9 बजे की बजाए डेढ़ घंटे देर से, रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन